Rajendra Devray / Fri, Sep 5, 2025 / Post views : 296
कुक्षी दिनांक 3 सितंबर 2005 को विकासखंड कुक्षी अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान का उन्मुखीकरण कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुक्षी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । उन्मुखीकरण कार्यक्रम में खंड स्तर के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनजातीय/शिक्षा विभाग, एनआरएलएम, उद्यानिकी, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग, पशु पालन विभाग एवं मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बीएमटी द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में ब्रीफिंग की गई एवं मोटिवेशन से संबंधित फिल्म बताई गई ।
उक्त अभियान दिनांक 4 एवं 5 सितंबर 2025 को दो दिवसीय ब्लॉक प्रोसेस लैब के तहत ब्लॉक के 4 सेक्टर के प्रभारियो को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया । 02 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ दिनांक 5 सितंबर 2005 को हुआ । समापन समारोह में मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुक्षी द्वारा बताया गया कि आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत समस्त विभागों के आपसी समन्वय, आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी एवं आदि साथी के माध्यम से समय-सीमा में अपना गांव - समृद्धि का सपना अंतर्गत ग्राम विजन 2030 प्लान की कार्य योजना संवेदशील एवं गंभीरता के साथ बनाएं जाने हेतु प्रेरित किया गया, इससे जनजातीय बाहुल्य गांवों में रह रहे परिवारों को लाभ होगा । साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि समस्त आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी एवं आदि साथी समन्वय स्थापित कर पूरे मनोयोग से सेवा, संकल्प एवं समर्पण की भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन