: सिटी स्टार कॉन्वेंट हा.से. स्कूल की रोबोटिक्स टीमों ने इंटरनेशनल रोबोटिक्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के कई नामी गिरामी स्कूल्स को पराजित करते हुए मेडल जीते
Rajendra Devray
/
Thu, Dec 12, 2024
/
Post views : 42
इंटरनेशनल रोबोटिक्स चैंपियनशिप में सिटी स्टार के छात्र छात्राओं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओ कई टीमो को पराजित कर सिल्वर और ब्रोंज मैडल जीते
सिटी स्टार कॉन्वेंट हा.से. स्कूल की रोबोटिक्स टीमों ने इंटरनेशनल रोबोटिक्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के कई नामी गिरामी स्कूल्स को पराजित करते हुए सेंट्रल जोन की सीनियर प्रतियोगिता में द्वितीय एवं तृतीय दोनों स्थान प्राप्त कर सिल्वर एवं ब्राँज़ मैडल प्राप्त कर जीते।
आधुनिक तरीकों से सामाजिक समस्याओं को हल करने के लिए ‘राइज ऑफ़ द मशीन्स’ विषय पर 125 रोबोटिक्स टीमों के 500 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।
आईआरसी की वेबसाइट पर जारी किए गए रिजल्ट में आप देख सकते है एमराल्ड हाईट्स जैसा बड़ा स्कूल पांचवे स्थान पर रहा।
इससे आप सिटी स्टार में रोबोटिक्स की ट्रेनिंग का स्तर भी पता लगा सकते हैं ।
सिल्वर मैडल विनर टीम में श्रेया यादव, कृष्णा पाँजरे, विराट डोड एवं कुंदन सोलंकी तथा ब्रोंज़ मैडल विनर टीम में सुजल पांचाल, रानी मेहर, व्याख्या साहू एवं दीपिका पाँजरे ने रोबोटिक्स में अपनी योग्यता का प्रदर्शन प्रदेश में अपना एव सिटी कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल नाम रौशन किया है
पदक विजेता दोनों टीमे दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 10 और 11 जनवरी 2025 को ग्रैंड इंटरनेशनल फिनाले में भाग लेंगी।
स्कूल के डायरेक्टर भीका कुमार शर्मा, प्रिंसिपल योगेश्वरी सवनेर एवं वाईस प्रिंसिपल विकास वाघे ने विजेता टीमों को स्कूल परिवार की ओर से बधाइयां दी
और साथ ही आगामी इंटरनेशनल ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता में गोल्ड लाने की अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित की|