महेश्वर विश्व हिंदू परिषद , दुर्गा वाहिनी की बहनों के द्वारा पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांध कर उनके स्वस्थ रहने की कामना की
आज खरगोन जिले कि पावन नगरी मां अहिल्या की भूमि ग्राम महेश्वर में विश्व हिंदू परिषद की बहनों के द्वारा रक्षा सूत्र कार्यक्रम रखा गया था जिसमें बहुत बड़ी संख्या में मातृशक्तियो ने पुलिस
थाना मंडलेश्वर में पदस्थ थाना प्रभारी श्री दीपक यादव एवं पूरे स्टाफ को मातृ शक्ति द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया सभी पुलिस के भाइयों का मुह मीठा कराया गया इस रक्षा बंधन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष सुश्री माया दिदी ठाकुर, महेश्वर प्रखंड की मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती भारती दीदी वर्मा, श्रीमती सुधा वर्मा, श्रीमती मनीषा ठाकुर, श्रीमती राधा यादव, श्रीमती सोनाली रघुवंशी, कुमारी निहारिका यादव सहित कई बहनो की उपस्थिति में रक्षा बंधन कार्यक्रम संपन्न हुआ
इसअवसर पर मण्डलेश्वर थाना प्रभारी दीपक यादव द्वारा सभी बहनो को ह्रदय से धन्यवाद दिया और सभी बहनो का अभिवादन कर आभार प्रकट किया और कहा कि पुलिस हमेशा बहनो की रक्षा के लिए कृतसंकल्प है