Rajendra Devray / Thu, Sep 18, 2025 / Post views : 303





प्रधानमंत्री कार्यक्रम के लिए बाटे भोजन पैकेट में बीआरसी बागेश्वर की धांधली
धरमपुरी ब्लाक व मनावर ब्लाक में क्यों अलग-अलग जिला है एक
अन्य ब्लाक में भोजन पेकेट समूह ने बनाए मनावर ब्लाक में बीआरसी ने क्यों-?
मनावर ब्लाक बीआरसी किशोर बागेश्वर रहे कई मामलों की सुर्खियों में |
मध्यप्रदेश के धार में 17 सितंबर 25 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के कार्यक्रम को लेकर भोजन पेकेट में मनावर बीआरसी किशोर बागेश्वर ने जमकर धांधली की गई यह कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी का धार जिले की बदनावर तहसील के भेसोला में हुआ जहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क का भूमि पूजन किया एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई भैसोला में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क को लेकर लगभग 2200 एकड़ में पार्क फैला है जिसमे 91 कंपनियों को 1300 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया कंपनियो द्वारा करीब 20 हजार करोड़ का निवेश किया जायेगा कुल 114 कंपनियों का 23 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव है वही पार्क से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है 10 जिलों के कपास उत्पादक किसानों को मिलेगा सीधा फायदा पार्क से 3 लाख लोगों को रोजगार भी मिलेगा उक्त कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के कार्यकताओं व जनता के भोजन पेकेट में मनावर बीएसरसी किशोर बागेश्वर द्वारा जमकर धांधली की गई है,,
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने आज 17 सितंबर 25 को धार जिले की बदनावर तहसील के भेसोला में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क का भूमि पूजन किया उक्त कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार ने कार्यक्रम में पधारने वाले कार्यकताओं व जनता के लिए जिला मुख्यालय के द्वारा भोजन व्यवस्था के लिए तहसील ब्लाक स्तरीय जनपद पंचायत के माध्यम से बीआरसी को भोजन पेकेट बनाने के लिए नियुक्त किया गया मगर धरमपुरी ब्लाक में वहां की जनता व कार्यकर्ताओं के डाइड के हिसाब से भोजन पेकेट में 8 पूड़ी,आलू की साग,तली हुई हरि मिर्च,मिठाई व लगभग 100 ग्राम सेव दी गई मगर मनावर ब्लाक के बीआरसी किशोर बागेश्वर द्वारा भोजन पेकेट में 6 पूड़ी,आलू की सब्जी नाम मात्र व सेव 20 ग्राम व बेसन की चक्ति दी गई क्या जिले के कलेक्टर महोदय ने मनावर के बीआरसी को अलग से निर्देश दिए आपके क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं की डाइड कम है जो आप भोजन पेकेट में सिर्फ 6 पूड़ी,नाम मात्र की आलू सब्जी,हरि 2 मिर्च,मीठे में बेसन की चक्ति व सेव सिर्फ 20 ग्राम ही दे,,
धार जिले की बदनावर तहसील के भेसोला में हुए प्रधानमंत्री मित्र टेक्सटाइल पार्क का भूमि पूजन हुआ जिस कार्यक्रम में पधारने वाले कार्यकर्ता व जनता के लिए भोजन पेकेट की व्यवस्था की गई मगर धार के कुछ ब्लाक में समूह द्वारा भोजन पेकेट समान बनाये गए मगर मनावर ब्लाक में बीआरसी किशोर बागेश्वर द्वारा बनवाए गए जिसमे भी भोजन पेकेट में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व जनता के पेट नही भरे क्योंकि बीआरसी के आदेश अनुसार पेकेट में हर भोजन सामग्री कम रखी गई जिससे कार्यकर्ता व जनता भूखी रह गई जो दिनभर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मौजूद रहे क्या कारण रहा होगा जो बीआरसी ने खुद अपने मन पसंदीदा से भोजन पेकेट खाना बनवाया समूह से क्यों नही बनवाया बीआरसी की क्या इन भोजन पेकेट से अभिलाषा मानी जाय जो खुद ने भोजन पेकेट बनवाए समूह से क्यों नही बनवाए गए,,
मनावर ब्लाक के बीआरसी किशोर बागेश्वर वैसे भी हमेसा से ही अखबारों की सुर्खियों में रहे है जैसे सूचना का अधिकार की जानकारी देने में हो या प्राइवेट स्कूलों के रिनिवल की धांधली हो या नवीन स्कूल की मान्यता जिनका निर्माण कार्य आज तक निर्माणाधीन होते हुए भी मान्यता रिपोर्ट कंप्लीट पेश की गई,वही स्कूल मान्यता में खेल ग्राउंड नही है जिसके बाद भी रिपोर्ट में कंप्लीट बताया गया है जैसे कई मामलों में बीआरसी किशोर बागेश्वर हमेसा अखबारों की सुर्खियों में रहे है जिनकी कलेक्टर महोदय जांच कराएंगे या ऐसे ही भस्टाचार को बढ़ावा मिलता रहेगा,,
मनावर धार जिले में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के कार्यक्रम को लेकर भोजन पेकेट में हुई मनावर ब्लाक बीआरसी की धांधली उजागर करने पर बीआरसी अपनी शासकीय जिम्मेदारी को छोडकर अपनी जनजाति का उपयोग कर पत्रकार के खिलाफ कार्यवाही कराएगा या अपनी शासकीय नोकरी पर खरा उतरेगा ओर आज प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने वाले कार्यकर्ता जनता को बाटे गए भोजन पेकेट पर सच्चाई रखेगा
वर्जन बीआरसी किशोर बागेश्वर मनावर दो बार फोन किया एक बार नही उठाया दूसरी बार 7:09 शाम को फोन किया तो उनका फोन कॉल महिला द्वारा रिसीव किया गया ओर बताया गया सर सो रहे हैं |
मनावर ब्लाक जन शिक्षकों का कहना है हमारे द्वारा कोई भोजन पैकेट हमारे अंडर नही बनवाया गया यह कार्य बीआरसी द्वारा किया गया |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन