Rajendra Devray / Wed, Aug 13, 2025 / Post views : 267
हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम बड़दा मे निकली तिंरगा यात्रा
धार जिले के विकासखंड डही के ग्राम बड़दा में स्वतंत्रता उत्सव और घर-घर तिरंगा यात्रा के अंतर्गत बुधवार दोपहर 2 बजे हनुमान मंदिर प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकाली गई | मप्र अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवाँकुर संस्था प्रगति युवा विकास संस्थान बड़दा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बस स्टैंड, हथाई चौक,मेन मार्केट,श्री राम मंदिर होते हुए फिर हनुमान मंदिर पहुंचीं जहां राष्ट्र गान और वन्देमातरम के साथ यात्रा का समापन किया गया | जन प्रतिनिधियों ने शहीदों को नमन करते हुए स्वच्छता अभियान और स्वदेशी वस्तुओ के उपयोग पर अपने विचार रखे| यात्रा में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक रैल सिंह रावत,संस्थान के अध्यक्ष घिसालाल परिहार,भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश डावर,पूर्व अध्यक्ष मनोज पवार, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बघेल,बलवानी सरपंच अर्जुन रणदा,मंडल उपाध्यक्ष बलवंत पटेल,प्रभारी प्राचार्य भूर सिंह चौहान, कन्या शाला से प्रमिला शर्मा व समस्त स्टॉफ,नवल सिंह पटेल, डीगवी सरपंच अमन सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष लक्ष्मण परिहार, मंडल महामंत्री घिसालाल पाटिल, विदित पवार, जनपद सदस्य मंगल जामोद, नवांकुर सखिया ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपर वाइजर श्रीमति सुनिता भिडे ,शा.हायर सेकण्डरी व सरस्वती ज्ञान मंदिर के छात्र छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर सम्मिलित हुए |
पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वदेशी के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन