अंजड़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए बड़वानी के दो एडवोकेट देवदूत बनकर आए बचाई घायल की जान
अंजड़ दुर्घटना में घायल दिलीप पिता शांतिलाल निवासी सजवाय अंजड़ से बड़वानी की ओर श्याम करीब करीब 6:00 बजे जा रहा था तभी अंजड़ बड़वानी रोड़ पर साईबाबा मंदिर से थोड़ा आगे मोटरसाइकिल सवार और बैलगाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल हो गया और बेहोश हो गया था
ऐसी स्थिति के अंदर बड़वानी के दो एडवोकेट राजेश गुप्ता एवं नानूराम जी यादव अंजड़ से बड़वानी जा रहे थे तभी उनकी नजर पड़ी तत्काल उन्होंने उसे व्यक्ति को उठाया 108 के माध्यम से तत्काल अंजड़ सिविल अस्पताल लेकर के आये उपचार करवाया परिजनों को खबर करी एवं इलाज के लिए बड़वानी जिला अस्पताल भिजवाया वहीं घायल व्यक्ति का नाम दिलीप पिता शांतिलाल निवासी सजवाई उम्र 42 वर्ष बताई गई है
गंभीर घायल को दोनों ही देवदूत बनकर आए एडवोकेट ने अस्पताल में पूरी कागजी कार्रवाई करवाई एमएलसी बनवाकर तत्काल जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया परिजनों ने देवदूत बंद कर आए एडवोकेट महोदय का आभार व्यक्त किया और उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया वहीं आम जनता को भी दोनों ही एडवोकेट महोदय ने कहा कि कोई भी व्यक्ति घायल है तो उसकी मानवता के नाते उसकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है और अस्पताल पहुंचाना भी हमारा कर्तव्य है
आज हमारे सामने इस घायल व्यक्ति को हमने सिर्फ इंसानियत और मानवता के नाते इसकी सहायता करी और इसे अस्पताल पहुंचाया उन्होंने आम जनता से भी अपील करी है कि कोई भी घायल व्यक्ति दिखता है तो फोटो और वीडियो बनाने से अच्छा है की सबसे पहले आप उसे अस्पताल पहुंचाये ताकि किसी का जीवन बचाया जासके
उनके इस कार्य की काफी प्रशंसा हो रही है और आम जनता ने भी उनकी प्रशंसा की है