*थाना वरला पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिक बच्चों के परिजनों को तलाश कर मिलवाया*
*पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को गुम बालक बालिकाओ के मामलों में संवेदनशील होकर त्वरित कार्यवाही कर परिजनो तक पहुचाने हेतु निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के पालन मे दिनांक 18.07.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि 02 नाबालिग बच्चे ग्राम वरला भीलाटी मोहल्ले में घूम रहे है जो गुमशुदा होकर रास्ता भटक गए हैं जिनके साथ कोई भी वयस्क व्यक्ति नही है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचकर नाबालिग बच्चों को अपने संरक्षण में लिया । नाबालिग बच्चो से उनका नाम पता पूछते अपना नाम जितेंद्र पिता गणेश बरेला तथा दूसरे ने अपना नाम बदल पिता साइसिंग निवासी केरमला का बताया। जिन्हे पुलिस द्वारा थाना मोबाइल से सकुशल उनके घर पहुंचाया । बच्चो को देखकर माता पिता के चेहरे पर आई मुस्कान परिजनों द्वारा वरला पुलिस का धन्यवाद किया।