ऑपरेशन हवालात के तहत 2 केसे में फरार एक स्थाई वारंटी अंजड़ पुलिस की गिरफ्त में न्यायलय के आदेश से भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर जिला बड़वानी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी अंजड़ श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना अंजड़ प्रभारी निरीक्षक श्री रेवाराम चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा सतत प्रयास, मेहनत एवं मुखबिर की सूचना पर माननीय न्यायालय अंजड़ के प्रकरण क्रमांक 79/2017 एवं 80/2017 धारा 138 एन.आई. एक्ट में फरार चल रहे स्थाई वारंटी –
👉 गोलु पिता हरी वर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी कहार मोहल्ला, बड़वानी
को थाना दिगर क्षेत्र, बड़वानी से 21.08.2025 को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को विधिवत माननीय जे.एम.एफ.सी. न्यायालय अंजड़ के समक्ष पेश किया गया जिसे जेल भेजा गया
थाना अंजड़ पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे अन्य स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ की कार्यवाही निरंतर जारी है।
*विशेष भूमिकाः*
1. निरीक्षक रेवाराम चौहान, थाना प्रभारी अंजड़
2. प्रधान आरक्षक रेमसिंह अलावा (क्रमांक 341)
3. आरक्षक अजय मंडलोई (क्रमांक 652) की सराहनीय भूमिका रही।