: बड़वानी पुलिस अधीक्षक, श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में आपरेशन सायबर फ्राड में सेंधवा शहर पुलिस ने कराए ग्वालियर के व्यक्ति को 41000/- रुपये वापस आवेदक अनिल श्रीवास्तव ने दिया सेंधवा पुलिस को धन्यवाद
*ऑपरेशन साइबर के तहत बड़वानी पुलिस की एक और प्रभावी कार्यवाही*
*पुलिस अधीक्षक, श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में सेंधवा शहर पुलिस ने कराए ग्वालियर के व्यक्ति को 41000/- रुपये वापस*
बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा साइबर फ्रॉड से जिले वासियो को निजात दिलवाने के लिए “ऑपरेशन साइबर” की शुरुआत की गई है जिसके तहत साइबर फ्रॉड होते ही त्वरित कार्यवाही कर फ्रॉड हुई राशि को पुनः पीड़ित को दिलवाने के लिए साइबर सेल बड़वानी द्वारा मिशन स्तर पर कार्य किया जा रहा है ।
इसी अनुक्रम में आवेदक श्री अनिल पिता अशोक श्रीवास्तव निवासी ग्वालियर हाल सेंधवा शहर ने कुछ दिन पूर्व पुलिस थाना सेंधवा शहर व साइबर सेल में लिखित शिकायत कर बताया कि उसकी बहन के खाते में UPI के माध्यम से 41,000/- रु. जमा करने पर उक्त राशी किसी अन्य अज्ञात व्यक्ति के खाते में जमा हो गई थी।
उक्त शिकायत पर थाना प्रभारी सेंधवा शहर श्री बलजीत बिसेन के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए द्वारा गलती से जमा राशी कि जाँच करते पता चला कि आवेदक और वासवी निवासी महिला के खाते में एक ही मोबाइल नंबर लिंक होने से जमा की गई राशी वासवी निवासी महिला के खाते में जमा हो गई थी उसके बाद तत्काल दोनों की खाता धारक के मोबाइल नंबर बैंक के माध्यम से सही कराए गए। एवं संबंधित बैंक को सूचित कर जानकारी मांगी एवं बैंक से समन्वय स्थापित करते हुवे आवश्यक कार्यवाही की जाकर राशि 41000/- रू. आवेदक को वापस लौटाए गए ।
उक्त त्वरित कार्यवाही पर एवं अपने रुपये पुनः प्राप्त करने पर फरियादी अनिल पिता अशोक श्रीवास्तव ने बड़वानी पुलिस को सहर्ष धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि जहाँ एक तरफ़ साइबर फ्रॉड से बचने हेतु अनजान कॉलर को कोई भी निजी जानकारी शेयर ना करना ही सर्वोत्तम उपाय है वहीं दूसरी तरफ़ साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या 7587620263 या dial 100 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी बड़वानी जिलेवासियो से की है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सेंधवा शहर श्री बलजीत बिसेन, साइबर प्रभारी उनि. रितेश खत्री,आर. अर्जुन नरगावे, आर. अरुण कुमार की सराहनीय भूमिका रहीं जिन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कप्तान ने प्रशंसित किया एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।
*उल्लेखनीय है कि 15 मई 2024 से प्रारंभ किए गए ऑपरेशन साइबर के तहत बड़वानी पुलिस साइबर सेल ने अब तक करीब 13.11 लाख की राशि वापस करवाई है एवं अलग अलग शिकायतों में 3.50 लाख की राशि को होल्ड कराया है जिसे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर आवेदकों को लौटाया जाएगा*