Rajendra Devray / Sun, Aug 24, 2025 / Post views : 291
बाग डेहरी घटना दिनांक 13.8.2025 की रात्री में फरियादी नारायण सिर्वी अपने खेत पर अपनी गाय को खेत में बनी टपरी पर बांधकर अपने घर आ गया था। रात्री में अज्ञात बदमाश धारदार हथियार से गाय को काटकर मांस निकालकर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से चौकी डेहरी, थाना बाग पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 4/9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं 325 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना गौ हत्या की घटना होने से हिन्दु समाज में काफी आक्रोश था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए। श्रीमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर तथा एसडीओपी कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग निरीक्षक कैलाश चौहान के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।
दिनांक 23.8.2025 को मुखबीर सूचना के आधार पर नरेन्द्र पिता डोगरसिंह उम्र 25 वर्ष निवासी मगडदा चौकी डेहरी थाना बाग जिला धार, कालिया उर्फ विजय पिता केन्दरसिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मगडदा चौकी डेहरी थाना बाग जिला धार, जितेन्द्र पिता भुरला उम्र 27 वर्ष निवासी कुडुझेता थाना बाग जिला धार को पकड़कर उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करते तीनों आरोपियों व्दारा अपने एक फरार शुदा आरोपी के साथ मिलकर उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किया। प्रकरण में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है व एक फरार शुदा आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1. नरेन्द्र पिता डोगरसिंह उम्र 25 वर्ष निवासी मगडदा चौकी डेहरी थाना बाग जिला धार
2 कालिया उर्फ विजय पिता केन्दरसिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मगडदा चौकी डेहरी थाना बाग
3 जितेन्द्र पिता भुरला उम्र 27 वर्ष निवासी कुडुझेता थाना बाग जिला धार
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कैलाश चौहान थाना प्रभारी बाग ,उनि जगदीश चौहान चौकी प्रभारी डेहरी,सउनि गोरेलाल शुक्ला, प्र.आर. सोहन, प्र.आर. महेश, प्र.आर. नरेन्द्र,आर. सोनु,आर. प्रीतम,आर.रविन्द्र, थाना कुक्षी के प्र.आर. कुन्दन, आर.शाहदर चौंगड एवं सायबर सेल धार प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल, प्र.आर.सर्वेश,आर.प्रशांत चौहान का सराहनीय योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन