: धार पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना बाग पुलिस द्वारा, पुरानी जेएमसी कम्पनी में झाडियों की आड में इन्डियन आईल पेट्रोल पम्प में लूट डकैती की योजना बनाते हुए 05 सशस्त्र बदमाशो को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की।
Rajendra Devray
/
Tue, Aug 12, 2025
/
Post views : 272
धार पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना बाग पुलिस द्वारा, पुरानी जेएमसी कम्पनी में झाडियों की आड में इन्डियन आईल पेट्रोल पम्प में लूट डकैती की योजना बनाते हुए 05 सशस्त्र बदमाशो को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की।धार पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह द्वारा डकैती, लूट, चोरी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियो की धड़पकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर के निर्देशन में धार जिलें के समस्त सी.एस.पी.एस.डी.ओ.पी., व थाना प्रभारियों को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में कल दिनांक 11.08.2025 को थाना प्रभारी बाग निरीक्षक कैलाश चौहान को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी जेएमसी कम्पनी में झाङियों की आङ में कुछ बदमाशों के द्वारा इन्डियन आईल पेट्रोल पम्प में लूट डकैती करने की योजना बना रहे हैं।
थाना प्रभारी बाग निरीक्षक कैलाश चौहान द्वारा मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर से
एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बाग के नेतृत्व में पुलिस की 02 टीम बनाकर मौके पर जाकर झाङियो में बदमाशो की आवाजे सुनी जो आपस में बोल रहे थे की आज तो पेट्रोल पम्प के अन्दर काउन्टर में रखे नगदी रुपये व किमती सामान लुट कर मारपीट कर भाग जायेंगे आरोपियों व्दारा लूट डकैती करने की पुर्ण संभावना होने से आरोपियों को दोंनो तरफ से घेरा बंदी कर 05 बदमाशो को गिरफ्तार किया एवं आरोपिंयो से तेज धारदार फालिये और अन्य सामग्री जप्त की गई। आरोपियों के विरुध्द थाना बाग पर अपराध क्र. 185/25 धारा 310 (4),310(5) बीएनएस व 25 बी आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय कुक्षी पेश किया जा रहा हैं।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1. सोहन पिता बिन्द्रीया जमरा जाति भीलाला उम्र 21 वर्ष निवासी पिपरी
2 संतोष पिता अमरसिह चौहान जाति भीलाला उम्र 21 साल निवासी बंधानिया बङी सुराणी
3 सरदार पिता खेमसिंह रावत जाति भीलाला उम्र 19 वर्ष निवासी जामला
4 महेश उर्फ कालु पिता तुलसिह मौरी जाति भीलाला उम्र 22 साल निवासी जामला
5 अजय पिता मेहताब मण्डलोई जाति भील उम्र 20 साल निवासी रामपुरा मालपुरा मोहल्ला
सराहनीय कार्य:-उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कैलाश चौहान,उनि तोसिफ अली, सउनि.कमलेश राठौड़िया,सउनि सउनि दशरथ चौहान, प्र.आर.588 कैलाश गेहलोत, प्र.आर.932 सखाराम गोखले, प्र.आर.544 कमलेश चौहान, प्र.आर.06 गजेन्द्र कनेश, आर.1145 राजु, आर. 567 लालसिह चौहान, आर.528 सीताराम डोडवे, आर.199 दुर्गेश, आर.493 कलमसिह, तथा का विशेष योगदान रहा है।