Rajendra Devray / Mon, Sep 15, 2025 / Post views : 271
कुक्षी नगर के सुतार मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी असली पहचान छुपाकर समाज को गुमराह करने का गंभीर मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार, वह व्यक्ति लंबे समय से श्यामलाल नाम से रहकर हलवाई का काम कर रहा था, जबकि उसका असली नाम हजूर खा है और वह मूल निवासी पूर्वी सिंधी, चाडी, जोधपुर राजस्थान का रहने वाला है।
कुक्षी पुलिस नें विभिन्न धाराओ मे मामला दर्ज कर पुलिस जांच मे जुटी
इस मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल कुक्षी के कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाते हुए संबंधित प्रकरण की सूचना प्रशासन को दी। संगठन के दबाव और पहल पर प्रशासन द्वारा कानूनी कार्यवाही की गई।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि समाज में इस प्रकार की धोखाधड़ी न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि आपसी विश्वास और शांति के लिए भी खतरा है। किसी को भी अपनी पहचान छुपाकर समाज को गुमराह करने का अधिकार नहीं है।
संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का दुस्साहस न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन