: खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को जब सुबह पता चला कि एकलव्य आदर्श विद्यालय बड़ी झिरन्या के बच्चें उनसे मिलना चाहते हैं तत्काल पहुचे ओर समस्या सुनकर बच्चों के साथ खाना खाया
Rajendra Devray
/
Wed, Aug 7, 2024
/
Post views : 307
खरगोन कलेक्टर श्री शर्मा ने बच्चों के पास पहुंचकर बच्चों की समस्या सुनी
कलेक्टर ने बच्चों के साथ बस भ्रमण कर, भोजन कर की चर्चा
खरगोन। 06 अगस्त को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को जब सुबह पता चला कि एकलव्य आदर्श विद्यालय बड़ी झिरन्या के बच्चें उनसे मिलना चाहते हैं और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखना चाहते हैं। जिस हेतू बच्चें पैदल ही प्रस्थान कर गए। जैसे ही यह खबर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को पता चली वैसे ही अपना समस्त कार्य छोड़कर बच्चों की चिंता करते हुए तत्काल झिरन्या की ओर प्रस्थान किया। झिरन्या से थोड़ी दूर रास्ते में बच्चों को रोककर उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। पूरी तरह पारिवारिक वातावरण में कलेक्टर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने बच्चों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी एवं उन्हें समझाईश दी गई। बच्चों के द्वारा छोटी छोटी समस्या हेत नाराजगी व्यक्त की गई थी। जैसे हिंदी मीडियम से कक्षा 5वीं का अध्ययन कर 6टी में अंग्रेजी माध्यम में आने पर उन्हें समझने में कठिनाई हो रही थी।
कलेक्टर शर्मा द्वारा शिक्षकों को समझाईश दी गई कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बच्चों के साथ अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी समझाया जाए। जब