शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सेंधवा के प्रांगण में महिला ने लगाई फांसी मौके पर पहुंची पुलिस
सेंधवा निवाली रोड शासकीय माध्यमिक स्कूल क्रमांक 1 के परिसर में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला
सुबह जैसे ही स्कूल में मध्यान भोजन बनाने वाली महिलाएं स्कूल में गई और उन्होंने शवको पेड़ पर लटका हुआ देखा वैसे ही आसपास लोगों को सूचना दी एवं पुलिस को भी सूचना दी इसके बाद लोगों की वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई सेंधवा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मृतका की पहचान रेखा पति शंकर निवासी सेंधवा बताई गई है महिला कैसे यहां पर पहुंची कैसे घटना घटी इसकी कोई जानकारी अभीनहीं है घटनास्थल पर पुलिस मोके पर पहुंची वही विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भी मोके पर पहुँच गए शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्डम रुम पहुँचाया
इस संबंध में थाना सेंधवा शहर ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है