: कुक्षी नगर कुक्षी में वाल्मीकि समाज के आराध्य भगवान गोगा देव जी महाराज की पूजा अर्चना कर पवित्र छड़ी निशान की भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजे एवं ढोल डमाकों के साथ बड़ी धूम धाम से निकाली गई जगह जगह हुवा स्वागत
Rajendra Devray
/
Mon, Aug 18, 2025
/
Post views : 271
नगर कुक्षी में वाल्मीकि समाज के आराध्य भगवान गोगा देव जी महाराज की पूजा अर्चना कर पवित्र छड़ी निशान की भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजे एवं ढोल डमाकों के साथ बड़ी धूम धाम से निकाली गई जगह जगह हुवा स्वागत |कुक्षी गोगा देव की पवित्र छड़ी यात्रा गोगा देव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली इस निशान यात्रा के अंदर भगवान गोगा देव की निशान यात्रा में शामिल हुई नगर कुक्षी से मंगलवारिया गवली मोहल्ला कचहरी चौक सिनेमा चौपाटी से नगरपरिषद पहुंची समाज के द्वारा निशान यात्रा का छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया वहीं शहर के कई संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया |
साथ ही सभी छड़ी यात्रा में शामिल हुए भक्तों के लिए स्वल्पाहार का आयोजन किया गया वाल्मीकि समाज के द्वारा लगभग एक माह से ईस कार्यक्रम को लेकर सामाजिक स्तर पर भव्यतम तैयारी की जा रही थी |
इसी संकल्प को साकार करते हुए नगर कुक्षी के अंदर छड़ी यात्रा श्रद्धा भक्ति के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूम धाम से निकाली गई |