: ईद मिलादुन्नबी जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लेकर चलने वाला युवक इरफान पिता लुकमान निवासी सेंधवा गिरफ्तार भेजा जेल 5 लाख के बांड ओवर को पुलिस ने किया प्रतावित
*ईद मिलादुन्नबी जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लेकर चलने वाला युवक गिरफ्तार*
बड़वानी –
दिनांक 05.09.2025 को सेंधवा कस्बे में निकले ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान इरफान पिता लुकमान अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी टैगोर बेड़ी सेंधवा नामक युवक फिलिस्तीन देश का झंडा लेकर चल रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए झंडे को हटवाया और क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के संभावित प्रयास को रोकने हेतु आरोपी युवक को पुलिस थाना सेंधवा शहर टीम द्वारा देर रात अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
*कानूनी कार्यवाही*
अनावेदक इरफान अली के इस कृत्य को दृष्टिगत रखते हुए उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की राशि से बाउंड ओवर कराने की प्रक्रिया भी संपादित की जा रही है।