Rajendra Devray / Fri, Jul 3, 2026 / Post views : 205
"सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत पुलिस थाना प्रांगण अंजड़ में साइबर जागरूकता शिविर आयोजिन कर आमजन को किया जागरूक
अंजड़/बड़वानी
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर में 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इसी क्रम में आज दिनांक 03 जुलाई 2026 को थाना अंजड़ पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय से संचालित साइबर जागरूकता साइबर जागरूकता शिविर आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रेवाराम चौहान के नेतृत्व में

उप निरीक्षक श्री रविन्द्र चोकले, मोहमद अयूब शेख, ममता जमरे , बलीराम पाटीदार, आरक्षक सुनील बर्डे महेंद्र बघेल रघुवीर खोडे ने आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।
शिविर में उपस्थित नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाओं एवं अन्य साइबर अपराधों के तरीकों से अवगत कराया गया।
उन्हें समझाइश दी गई कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन, सीवीवी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।
साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक, क्यूआर कोड, मैसेज या मोबाइल एप्लीकेशन पर बिना सत्यापन के क्लिक या डाउनलोड न करें।
थाना प्रभारी श्री रेवाराम चौहान ने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके।
कार्यक्रम थाना प्रांगण में हुवा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन