Rajendra Devray / Tue, Jul 28, 2026 / Post views : 218
अंजड़: बोरलाय में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने साईं मंदिर के सामने किया चक्का जाम
अंजड़। बीती रात लगभग 10:00 बजे अंजड़ के समीप बोरलाई गांव में साईं बाबा मंदिर के सामने ग्रामीणों ने अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में चक्का जाम कर दिया।
चक्का जाम लगभग 2 घंटे तक चला। इस दौरान सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मांग के बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे
ग्रामीणों की मांग थी कि विद्युत विभाग के अधिकारी स्वयं आकर समस्या का समाधान और आश्वासन दें। ग्रामीणों ने रात में विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को फोन लगाए, लेकिन उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही धरना स्थल पर आए।

पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से चर्चा की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अंत में पुलिस ने वाहनों को दूसरी ओर डायवर्ट कर आवागमन सुगम कराया।
ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों में बिजली कटौती को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखा गया। उनका कहना था कि प्रतिदिन बिना किसी नियम और बिना सूचना के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बंद की जा रही है।
इससे आम जनता परेशान है। वर्षा काल में सांप-बिच्छू का खतरा और मच्छरों की अधिकता के कारण जीना दूभर हो गया है। दिनभर खेती-मजदूरी करके रात में सोने के समय घंटों बिजली गुल रहने से आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
लगभग 12:00 बजे ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। अब देखना होगा कि इस खबर के बाद विद्युत विभाग के आला अधिकारी क्या निर्णय लेते हे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन