Fri, 06 Nov 2026
Breaking News
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध |

राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ बस स्टैंड सुभाष पार्क बनापार्किंग और कचरे का अड्डा भेरुजी की स्थापन कर पाई मुक्ति

Rajendra Devray

Rajendra Devray / Sat, Aug 8, 2026 / Post views : 297

अंजड़ बस स्टैंड सुभाष पार्क बनापार्किंग और कचरे का अड्डा भेरुजी की स्थापन कर पाई मुक्ति
Share:

अंजड़ बस स्टैंड स्थित सुभाष पार्क बना पार्किंग और कचरे का अड्डा भेरुजी की स्थापन कर पाई मुक्ति!

गंदगी, बदबू और अतिक्रमण से परेशान जनता ने उठाया अनोखा कदम, भैरूजी की प्रतिमा स्थापित कर कचरा डालने पर लगाई रोक

5 वर्षों से शिकायतों के बावजूद नगर परिषद की उदासीनता पर उठे सवाल, अब जनता पूछ रही—सुभाष पार्क को अतिक्रमण मुक्त कब करेगी नगर परिषद?

अंजड़। नगर के बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक सुभाष पार्क इन दिनों अपनी बदहाली को लेकर चर्चा में है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के सामने स्थित यह पार्क लंबे समय से गंदगी, कचरे, बदबू और अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। हालात यह हैं कि पार्क धीरे-धीरे पार्किंग स्थल में तब्दील हो गया है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पार्क परिसर में लोग ईंट, रेत और गिट्टी तक डाल रहे हैं। इसके अलावा दिनभर कारों और छोटे वाहनों की पार्किंग बनी रहती है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब पांच वर्षों से स्थानीय नागरिकों द्वारा साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने की मांग की जाती रही है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में नगर परिषद की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थिति लगातार बिगड़ती गई।

कचरे से परेशान जनता ने उठाया अनोखा कदम

पार्क में जगह-जगह कचरा जमा होने और उससे उठती दुर्गंध से परेशान स्थानीय लोगों ने अब स्वयं पहल करते हुए परिसर में भैरूजी की प्रतिमा स्थापित की है। नागरिकों का कहना है कि प्रतिमा स्थापित होने के बाद अब लोग वहां कचरा डालने से परहेज कर रहे हैं और इससे परिसर में कचरा फैलाने पर कुछ हद तक रोक लगी है।

हालांकि, जनता की यह पहल नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है कि आखिर जिस स्थान की नियमित साफ-सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी नगर परिषद की है, वहां नागरिकों को स्वयं व्यवस्था सुधारने के लिए कदम क्यों उठाना पड़ा?

असामाजिक तत्वों के जमावड़े का भी आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुभाष पार्क परिसर में आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है। नागरिकों का कहना है कि कई बार पुलिस के जवान भी आसपास मौजूद रहते हैं, लेकिन असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं आया है।

शहीद स्मारक की गरिमा पर सवाल

सुभाष पार्क केवल एक सामान्य सार्वजनिक स्थल नहीं, बल्कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा और शहीद स्मारक से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे स्थान पर गंदगी, अतिक्रमण और वाहनों की पार्किंग होना नागरिकों के लिए चिंता का विषय है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि महापुरुषों की प्रतिमाओं और शहीद स्मारकों के आसपास का परिसर स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां इन महान व्यक्तित्वों के योगदान से प्रेरणा ले सकें।

जनता का बड़ा सवाल—नगर परिषद कब जागेगी?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर परिषद अंजड़ इस मामले में अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए सुभाष पार्क को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराएगी?

क्या पार्क की नियमित साफ-सफाई होगी?
क्या कचरे के ढेर और दुर्गंध से नागरिकों को मुक्ति मिलेगी?
क्या असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर रोक लगेगी?
और क्या नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा स्थल की गरिमा बहाल की जाएगी?

जनता अब नगर परिषद की कार्रवाई का इंतजार कर रही है। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद इस मामले में क्या कदम उठाती है, यह देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement