Rajendra Devray / Wed, Jul 15, 2026 / Post views : 238
अंजड़ धनगर समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन 16 जुलाई को होगा मेघावी छात्र छात्राओं का होगा सम्मान
अंजड़/बड़वानी। समाजसेवी महादेव धनगर एवं समस्त धनगर समाज, अंजड़ द्वारा गुरुवार को स्वर्गीय सीताराम जी धनगर एवं स्वर्गीय देवीबाई धनगर की पुण्यतिथि के अवसर पर मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन तथा समाजजनों का मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से अंजड़ पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल एवं चिरायु इंटरनेशनल स्कूल, अंजड़ (जिला बड़वानी) में होगा। कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। साथ ही युवक-युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक मंच प्रदान किया जाएगा तथा समाजजनों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और विचार-विमर्श को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिलन समारोह भी आयोजित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर दादू जी महाराज श्रीमंत उदय सिंह राजे होलकर (माता अहिल्याबाई होलकर के वंशज) रहेंगे।
आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों एवं समाजजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन