Rajendra Devray / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 242
अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने किसानों को बांटे केसीसी व अंश प्रमाण पत्र, बोले - सरकार गांव-गरीब-किसान के लिए काम कर रही
बड़वानी:- मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्या. अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव सोमवार को बड़वानी जिले के दौरे पर रहे। दोपहर 1 बजे ठीकरी से उनका जिला प्रवेश हुआ, जहां से शाम 5 बजे जिला मुख्यालय स्थित अर्जुन पैलेस मांगलिक भवन पहुंचे। यहां जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की और पात्र किसानों को बचत खाते, अंश प्रमाण पत्र एवं केसीसी प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, पूर्व सीसीबी उपाध्यक्ष राजेन्द्र भावसार, भागीरथ पाटीदार, गोविंद तिवारी, चंद्रशेखर यादव, ओम यादव, वासुदेव मुकाती सहित कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मंचासीन रहे। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

'सहकारिता के माध्यम से दिला रहे बिना ब्याज का ऋण'
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने कहा, "आज पीएम सम्मान निधि से लेकर तीन लाख तक का बिना ब्याज के ऋण, सहकारिता के माध्यम से दिलाने के सारे काम भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, गृह मंत्री जी के नेतृत्व में, और हमारे मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में किए हैं। ये सरकार गाँव, गरीब और किसानों के लिए काम करने वाली सरकार है। सारी योजनाओं को नीचे तक पहुँचाने का काम इन सरकारों ने किया है।"
उन्होंने आगे कहा कि जिले में सहकारी बैंक बढ़े हैं। इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर इसे और आगे बढ़ाया जाएगा।
योजनाओं की दी जानकारी
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन की एमडी संध्या रोकड़े ने सहकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और जिले की बैंकिंग स्थिति से अवगत कराया। नोडल अधिकारी संजय शर्मा ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव एवं राजेन्द्र भावसार ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई हैं। जनहितैषी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है।
ठीकरी में पीएम आवास के प्रमाण पत्र बांटे, खाटूश्याम मंदिर में किए दर्शन
इससे पहले दोपहर 1 बजे ठीकरी पहुंचने पर नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महेंद्र सिंह यादव शामिल हुए। नगर परिषद अध्यक्ष पूजा सुमित जायसवाल व मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह पटेल के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। वही ग्राम तलवाड़ा डेब में हाईस्कूल में बालिकाओं को सायकल वितरित की गई।
इसके बाद वे तलून स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया, श्यामबाबा के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
ठीकरी से बड़वानी तक रास्ते में जगह-जगह मंच लगाकर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अंजड़ में बस स्टैंड पर अहीर यादव समाज ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान अंतर सिंह पटेल, प्रहलाद सिंह तोमर सहित अनेक कार्यकर्ता व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन