Sat, 07 Nov 2026
Breaking News
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध |

राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही ₹1.52 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला सराफा व्यापारी जयराज चौधरी गिरफ्तार

Rajendra Devray

Rajendra Devray / Mon, Jun 1, 2026 / Post views : 482

 अंजड़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही ₹1.52 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला सराफा व्यापारी जयराज चौधरी गिरफ्तार
Share:

थाना: अंजड, जिला बड़वानी (म.प्र.)

​बड़वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन हवालात' के तहत ₹1.52 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला सराफा व्यापारी जयराज चौधरी गिरफ्तार

​आरोपी ने नकली सोना देकर और ब्याज का लालच देकर की थी करोड़ों की ठगी।

​तीन अलग-अलग गंभीर मामलों में चल रहा था फरार, न्यायालय से लिया गया पुलिस रिमांड।

​अंजड।

पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एस.डी.ओ.पी. बड़वानी श्री महेश सुनैया के कुशल मार्गदर्शन में अंजड पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने 'ऑपरेशन हवालात' के तहत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के बड़े सराफा व्यापारी जयराज चौधरी को ₹1,52,16,000/- (एक करोड़ बावन लाख सोलह हजार रुपये) की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

​धोखाधड़ी और अपराधों का संक्षिप्त विवरण:

​आरोपी जयराज पिता भगवान चौधरी (उम्र 48 वर्ष), निवासी सिरवी मोहल्ला, अंजड (संचालक: सोना चांदी डायमंड ज्वेलर्स, सराफा बाजार, अंजड) के विरुद्ध थाने में तीन गंभीर मामले दर्ज हैं:

​अपराध क्रमांक 455/2024 (धारा 420, 506 भादवि):

फरियादी संजय पिता दिनेशचंद्र गोयल (निवासी धानमंडी, अंजड) ने आरोपी को सोना (गोल्ड) बनाने के लिए ₹88,97,000/- दिए थे। आरोपी जयराज ने फरियादी को असली बताकर नकली सोना थमा दिया। जांच में सोना पूरी तरह नकली पाया गया।

​अपराध क्रमांक 313/2025 (धारा 420, 506, 406, 509 भादवि):

फरियादी हीरालाल पिता भगवान सिरवी (निवासी अंजड) ने आरोपी को 1.25% प्रति माह ब्याज की दर से ₹37,83,000/- दिए थे। आरोपी ने यह राशि और ब्याज नहीं लौटाया। पैसे वापस मांगने पर फरियादी को जान से मारने की धमकी दी गई।

​अपराध क्रमांक 228/2026 (धारा 318(3), 316(5) BNS):

फरियादी अनिल पिता लुणाजी परिहार (उम्र 50 साल, निवासी सिरवी मोहल्ला, अंजड) एवं अन्य लोगों ने आरोपी को अलग-अलग टुकड़ों में कुल ₹25,36,000/- नगद (1.25% प्रति माह ब्याज दर पर) दिए थे। आरोपी ने छलकपट कर यह राशि भी हजम कर ली।

न्यायालय में पेशी और पुलिस रिमांड:

​लगातार फरार चल रहे आरोपी जयराज चौधरी को पुलिस टीम ने दिनांक 30.05.2026 को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आज दिनांक 31.05.2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय, अंजड के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से पुलिस ने उसका रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गबन की गई राशि की बरामदगी और अन्य पीड़ितों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

​सराहनीय एवं विशेष भूमिका:

​इस अंधाधुंध धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने और आरोपी को दबोचने में निम्नलिखित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही:

​निरीक्षक रेवाराम चौहान (थाना प्रभारी, अंजड)

​उनि दिनेश चंगोड

​उनि रविन्द्र चौकले

​सउनि अशोक भदौरिया

​प्र.आर. 90 अजय यादव

​आर. 95 सुनिल बर्डे

​आर. 559 चंपालाल खोडे

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement