Fri, 06 Nov 2026
Breaking News
राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोदकुमार सिंह ने किया थानाअंजड़ का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था और पेंडिंग मामलों की समीक्षा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोदकुमार सिंह ने किया थानाअंजड़ का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था और पेंडिंग मामलों की समीक्षा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोदकुमार सिंह ने किया थानाअंजड़ का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था और पेंडिंग मामलों की समीक्षा |

राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : एसआईआर एवं चुनाव आयोग को लेकर भाजपा ने कांग्रेस से मांगा जवाब, कहा - लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना गलत हे

Rajendra Devray

Rajendra Devray / Mon, Sep 28, 2026 / Post views : 130

एसआईआर एवं चुनाव आयोग को लेकर भाजपा ने कांग्रेस से मांगा जवाब, कहा - लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना  गलत हे
Share:

एसआईआर एवं चुनाव आयोग को लेकर भाजपा ने कांग्रेस से मांगा जवाब, कहा - लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना व देश की जनता में भ्रम फैलाना उचित नही।

बड़वानी:- जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को जिला पंचायत अध्यक्ष बलवन्त सिंह पटेल ने संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन आयोग, एसआईआर एवं मतदाता सूची को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के संबंध में जनता के बीच भ्रम और अविश्वास की स्थिति पैदा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में नहीं है।

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव की अनुमति से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन आयोग, एसआईआर और मतदाता सूची को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिन्हें भाजपा ने तथ्यहीन बताते हुए जनता के सामने वास्तविक स्थिति रखने के उद्देश्य से पत्रकार वार्ता आयोजित की है।

जिला पंचायत अध्यक्ष बलवन्त सिंह पटेल ने कहा कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा लगातार चुनाव आयोग, एसआईआर और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। उनके अनुसार, इन बयानों से लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता में भ्रम और अविश्वास पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

पटेल ने कहा कि चुनाव आयोग ने 26 सितंबर की बैठक के बाद एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उनके मुताबिक, आयोग ने बताया है कि एसआईआर से संबंधित निर्णय मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है। उन्होंने सवाल किया कि संवैधानिक संस्था द्वारा स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद भी कांग्रेस और राहुल गांधी अपने आरोपों पर किस आधार पर कायम हैं।

उन्होंने कहा कि जिस मीडिया रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर सवाल उठाए गए, आयोग के आधिकारिक स्पष्टीकरण के बाद उस रिपोर्ट की तथ्यात्मकता पर भी प्रश्न खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी मीडिया रिपोर्ट के आधार पर बिना पूरी जांच के संवैधानिक संस्था को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है।

पटेल ने फॉर्म-6 से जुड़े डिक्लेरेशन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस विषय पर भी सवाल उठाए गए, जबकि भाजपा के अनुसार 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा इससे संबंधित निर्णय दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि न्यायिक निर्णय और तथ्यों का सम्मान किया जाना चाहिए।

कैबिनेट सचिव को लिखे गए पत्र का उल्लेख करते हुए पटेल ने कहा कि उसे एसआईआर और चुनाव प्रक्रिया से जोड़कर प्रस्तुत किया गया, जबकि चुनाव आयोग की ओर से इसे प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी से जुड़ा आंतरिक प्रशासनिक विषय बताया गया है।

उन्होंने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ईवीएम, न्यायपालिका तथा सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े पूर्व के राजनीतिक विवादों का भी उल्लेख किया। पटेल ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों और आधिकारिक स्पष्टीकरण को सामने रखना चाहिए।

कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

पटेल ने कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल किया कि जब चुनाव आयोग ने एसआईआर से जुड़े निर्णय को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है, तो वे अपने आरोपों पर क्यों कायम हैं? फॉर्म-6 से जुड़े न्यायिक निर्णय के बाद क्या कांग्रेस और राहुल गांधी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हैं? क्या किसी मीडिया रिपोर्ट के आधार पर संवैधानिक संस्था पर गंभीर आरोप लगाना उचित है? क्या कांग्रेस चुनाव आयोग सहित देश की संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास करती है? और यदि चुनाव आयोग ने तथ्यों के साथ अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है, तो क्या राहुल गांधी अपने पूर्व आरोपों पर पुनर्विचार करेंगे?

पटेल ने कहा कि चुनाव जनता के बीच जाकर सेवा, कार्य और नीतियों के आधार पर जनमत हासिल करने से जीते जाते हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर बिना पर्याप्त तथ्यों के आरोप लगाकर जनता के बीच भ्रम पैदा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को देश के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा रखते हैं या नहीं।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला मंत्री जितेंद्र निकुम एवं अमित शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, कार्यालय मंत्री नरेंद्र बर्फा, मंडल अध्यक्ष जामसिंह जमरे एवं अमास्या अलावे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत पंवार, नगर पालिका एल्डरमैन मिथुन यादव, भूपेंद्र गोयल, सचिन चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement