Rajendra Devray / Mon, May 25, 2026 / Post views : 443
कसरावद रिपोर्टर नवीन रायली
आगामी त्यौहार को लेकर कसरावद नगर में कसरावद पुलिस का फ्लैग मार्च।
शांति व्यवस्था और कानून का पालन करने की अपील।

खरगोन जिले के कसरावद में आगामी ईद-उल -जुहा पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के लिए कसरावद पुलिस थाना पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार शाम को एसडीओपी श्वेता शुक्ला थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने टीम के साथ नगर के मुख्य मार्गों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों नगर का भ्रमण किया।

और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा त्योहारों को भाईचारे और आपसी सहयोग के साथ मनाने की अपील की। एवं आम जनता से कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन