Fri, 06 Nov 2026
Breaking News
राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोदकुमार सिंह ने किया थानाअंजड़ का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था और पेंडिंग मामलों की समीक्षा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोदकुमार सिंह ने किया थानाअंजड़ का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था और पेंडिंग मामलों की समीक्षा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोदकुमार सिंह ने किया थानाअंजड़ का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था और पेंडिंग मामलों की समीक्षा |

अनिल जटिया प्रताप गढ़ जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट : नगरीय निकाय चुनाव 2026 : प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी अपने कर्तव्यों का पालन करे

Rajendra Devray

Rajendra Devray / Tue, Sep 8, 2026 / Post views : 171

नगरीय निकाय चुनाव 2026 : प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी  अपने कर्तव्यों का पालन करे
Share:

नगरीय निकाय चुनाव 2026 : प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी अपने कर्तव्यों का पालन करे

(ब्यूरो चीफ अनिल जटिया)

अपने कर्तव्यों को लेकर सजग रहे एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें: ऑब्जर्वर ओ पी जैन

प्रतापगढ़, 8 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग), राजस्थान सरकार के निदेशक ओ.पी. जैन की उपस्थिति में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमच नाका प्रतापगढ़ में मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के उपरांत मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री एवं ईवीएम उपलब्ध करवाकर नगर परिषद प्रतापगढ़ एवं नगर पालिका अरनोद में मतदान दिवस हेतु निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। बता दें प्रतापगढ़ नगर परिषद के लिए 42 मतदान दल एवं 5 आरक्षित मतदान दल रखें गए हैं। वहीं अरनोद नगर पालिका में 20 मतदान दल एवं 3 मतदान दल आरक्षित रखे गए हैं।

पर्यवेक्षक ओ.पी. जैन ने मतदान दलों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किए जाने वाले कार्यों की स्पष्ट जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी निर्वाचन संबंधी सभी नियमों, निर्देशों एवं प्रक्रियाओं से भली-भांति अवगत रहें तथा मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान दलों को पूर्ण सजगता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने मतदान दलों को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं देखरेख में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। मतदान दल मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद ईवीएम एवं अन्य सामग्री को सुरक्षित रखें तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक सतर्क एवं सजग रहते हुए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना करें तथा मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करवाएं।

जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगीड़ ने मतदान दलों को सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करवाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी मतदान दल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कार्मिकों के साथ समन्वय रखते हुए कार्य करें। उन्होंने मतदान दलों से निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा कानून-व्यवस्था संबंधी निर्देशों की पूर्ण पालना करने को कहा।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजयेश कुमार पंड्या ने मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया में प्रत्येक चरण महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्य करें और मतदान प्रारंभ होने से पूर्व मॉक पोल सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं नियमानुसार पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को ईवीएम संचालन, मॉक पोल, मतदान प्रक्रिया, मतदाता की पहचान, मतदान अभिकर्ताओं की भूमिका, निर्वाचन अभिलेखों के संधारण, ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री की सीलिंग तथा मतदान समाप्ति के बाद की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्मिकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

प्रशिक्षण के पश्चात मतदान दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। रवानगी से पूर्व मतदान दलों को ईवीएम एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया गया तथा उन्हें निर्धारित मतदान केंद्रों पर समय पर पहुंचकर मतदान संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग सहित संबंधित निर्वाचन एवं पुलिस अधिकारी तथा मतदान दलों के कार्मिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement