Rajendra Devray / Sun, Apr 19, 2026 / Post views : 51
02 मार्च 2026 को जुलवानिया मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पीने के पानी के हुवे थे टैंकर चोरी
थाना जुलवानिया, जिला बड़वानी
पानी के टैंकर चोरी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, दो गिरफ्तार – एक फरार
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जुलवानिया पुलिस को चोरी के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी राजपुर श्री आयुष अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जुलवानिया निरीक्षक रामकुमार पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,
जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
🔸 घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 02 मार्च 2026 को जुलवानिया में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा आमजन हेतु पानी की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत जुलवानिया एवं ग्राम पंचायत नीम सांगवी के दो पानी के टैंकर रखे गए थे। कार्यक्रम के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोनों टैंकर चोरी कर लिए गए।
इस संबंध में दिनांक 17.04.2026 को फरियादिया श्रीमती सुनिताबाई आमले, निवासी जुलवानिया द्वारा थाना जुलवानिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चोरी गए टैंकरों की कुल कीमत लगभग ₹4,00,000/- आंकी गई।
🔸 पुलिस कार्यवाही:
रिपोर्ट पर थाना जुलवानिया में अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दोनों पानी के टैंकर बरामद किए गए तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जप्त किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह चोरी ग्राम पंचायत आंगलगांव के सरपंच सुनील मुजाल्दे के कहने पर की गई थी। उक्त आरोपी वर्तमान में फरार है, जिसकी तलाश जारी है एवं शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
🔸 गिरफ्तार आरोपी:
कमलेश पिता सुखलाल मुजाल्दे, उम्र 32 वर्ष, निवासी अगलगांव
पवन पिता नाहरसिंह वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी अगलगांव
🔸 फरार आरोपी:
सुनील मुजाल्दे, सरपंच, ग्राम पंचायत आंगलगांव
🔸 जप्ती:
02 पानी के टैंकर (कुल कीमत लगभग ₹4,00,000/-)
घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर
🔸 वैधानिक कार्यवाही:
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। फरार आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटिल, उप निरीक्षक सीताराम भटनागर, सहायक उप निरीक्षक संजय कुमरावत, प्रधान आरक्षक सतीश पाटीदार, प्रधान आरक्षक प्रदीप पाटीदार, प्रधान आरक्षक योगेश पाटील (सायबर सेल), आरक्षक अश्विन पाटीदार एवं सैनिक महेश पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन