Rajendra Devray / Tue, Apr 21, 2026 / Post views : 96
विपुस्था लोकायुक्त इंदौर* :-
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर 1. श्री जयदेव गौतम, कार्यपालन यंत्री, 2. श्री टी.के. जैन, अनुविभागीय अधिकारी एवं 2 श्री अंशु दुबे, उपयंत्री, लोक निर्माण विभाग संभाग-1 को रिश्वत लेते हुये ट्रेप किया गया -
आवेदक - श्री राजपाल सिंह पंवार संचालक पटेल श्री इंटरप्राईजेस धार निवासी सागोर अचाना रोड़, एसडीएम आफिस सुहागपुरा के पास पीथमपुर जिला-धार
आरोपी-1-श्री जयदेव गौतम, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी संभाग कमांक-1 इंदौर
आरोपी-2-श्री टी.के. जैन, अनुविभागीय अधिकारी, पीडब्ल्यूडी संभाग क्रमांक-1 इंदौर
आरोपी 3 श्री अशु दुबे, उपयंत्री, पीडब्ल्यूडी संभाग कमांक-1 इंदौर
जप्तशुदा रिश्वत राशि-
आरोपी-1- 1,50,000/- रु.
आरोपी-2 1,00,000/-रू,
कुल- 2,50,000/-रू
विवरणः- आवेदक पटेल श्री इंटरप्राईजेस धार का संचालक है एवं शासकीय ठेकेदार है। आवेदक की फर्म द्वारा वर्ष 2023 में पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर मैथवाडा-फारेलेन पहुंच मार्ग का कार्य 4,73,35,000/- रु. में लिया था। आवेदक की फर्म द्वारा उक्त कार्य 4, 51 ,72,101/- में पूर्ण किया था।

आवेदक की फर्म द्वारा किये गये कार्य के अंतिम बिल का भुगतान करने के एवज में आरोपी 1 जयदेव गौतम द्वारा 1,50,000/- एवं आरोपी श्री टी. के. जैन द्वारा 1,00,000/- एवं आरोपी 3 अंशु दुबे द्वारा 1,00,000/- इस प्रकार कुल 3 ,50,000/- रिश्वत की मांग की गई।

आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 21.04.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया। आरोपी 1 श्री जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास पर आवेदक से 1,50,000/- रू. एवं आरोपी 2 श्री टी.के. जैन को कार्यालय अनुविभगीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग के पोर्च के नीचे से आवेदक के प्रतिनिधि से 1,00,000/- रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी 3 अंशु दुबे द्वारा मांग की गई रिश्वत राशि कम होने से आवेदक के प्रतिनिधि से प्राप्त नहीं की गई।

आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक निरीक्षक प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आशीष शुक्ला, आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक चन्द्रमोहन बिष्ट, आरक्षक आशीष नायडू, आशीष आर्य, अनिल परमार, आरक्षक कृष्णा अहिरवार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन