Rajendra Devray / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 303
प्रतापगढ़ से बड़ी खबर…!
पुलिस थाना सुहागपुरा की बड़ी कार्रवाई सामने आई है । युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने अब तक 03 टोपीदार बंदूक, 01 नाल और 02 मोटरसाइकिल बरामद की है और 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में एडिशनल एसपी गजेन्द्र सिंह जोधा और डीएसपी सुनील कुमार जाखड़ के मार्गदर्शन में की गई। क्या है पूरा मामला?

30 मार्च 2026 को पनावला गांव में खेत पर मक्का की फसल की रखवाली कर रहे
16 वर्षीय अंकुश उर्फ पप्पू पर फायरिंग की गई आरोप है कि शिकार के दौरान आरोपियों ने
3 गोलियां चलाईं जिसमें से एक गोली सीधे अंकुश के सिर में जा लगी घायल अंकुश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया,
जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस जांच में खुलासा अनुसंधान के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हथियार और बाइक बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपी गणेश लक्ष्मण उर्फ लछीराम गेन्दराज मांगीलाल सभी आरोपी बिलड़ी गांव के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है…। ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन