Rajendra Devray / Wed, Jul 15, 2026 / Post views : 171
रविन्द्र परमार बने भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) खरगोन के जिला मीडिया प्रभारी पत्रकारो में हर्ष संगठन होगा मजबूत
भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) की जिला कार्यकारिणी घोषित
आकाश गुप्ता
खरगोन। भारतीय पत्रकार संघ (एआइजे) के प्रदेश संयोजक आमिर शेख के प्रस्ताव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुशवाह की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू के निर्देश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन व मप्र प्रभारी कल्याण जैन की सहमति से खरगोन जिलाध्यक्ष प्रकाश भावसार ने भारतीय पत्रकार संघ (एआइजे) की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।
भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र परमार ने बताया भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) की नवगठित जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण इंगले, जितेंद्र आर्य, लुकमान खत्री, राहुल गुप्ता, सुभाष टांके, अशोक गुप्ता (बबलू), राजू पटेल, दिलीप सोनी, रूपेश डाकोलिया, अमित जोशी, महेश शर्मा, अशोक जाट, राजेश जैन, गणेश सोलंकी, संजय गीते व गब्बर चौहान मनोनीत किए गए। इसी प्रकार जिला सचिव हर्षराज गुप्ता, जमीर मंसूरी, महेंद्र (अंतिम) गुप्ता, मुकेश सेन, अखिलेश भावसार, विनोद गोयल, प्रवीण कुशवाह, अभय तिवारी, जोजु मुरियादान, पीयूष शर्मा, कमल शर्मा, राहुल जाट, सतीश इंगले, गोपाल पंड्या, संजय जायसवाल व राजू जाधव को बनाया गया। कार्यकारिणी में जिला महासचिव देवीसिंह धानसे, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, जिला सहकोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी, जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र परमार, जिला सह मीडिया प्रभारी सोरीन गुप्ता, प्रवक्ता विजय नांदुरकर, सह प्रवक्ता गुरमीतसिंह भाटिया, कार्यालय सचिव हरीश कुमरावत एवं सह कार्यालय सचिव महेश अमोदे को मनोनीत किया गया। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से दो वर्ष के लिए प्रभावशील होगी। जिला कार्यकारिणी के गठन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीजुद्दीन शेख, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पुरोहित, मामराज सैनी, तरुण सोनी, अजय तिवारी, जिला संयोजक कमलेश पटेल सहित पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन