Rajendra Devray / Sun, Jul 12, 2026 / Post views : 238
मनावर रेस्ट हाउस में वरिष्ठ पत्रकार एवं पार्षद कैलाश राठौड़ का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
मनावर। नगर के स्थानीय रेस्ट हाउस में वरिष्ठ पत्रकार एवं नगर परिषद पार्षद कैलाश राठौड़ का जन्मदिन आत्मीय एवं गरिमामय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के पत्रकारों, सामाजिकजनों एवं शुभचिंतकों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में पत्रकार पन्नालाल गहलोत, अनिल तोमर, दिनेश पटेल, महबूब राही, लोकपाल सोलंकी, दिलीप कुमरावत, सोहन कांग सहित नगर के अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया तथा कैलाश राठौड़ को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने कैलाश राठौड़ के पत्रकारिता एवं जनसेवा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, आत्मीय संवाद और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन