Rajendra Devray / Wed, Jul 15, 2026 / Post views : 224
शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय लुन्हेरा विकासखंड नालछा मे विगत दिनों
ग्रामीण अंचल के बच्चों की शिक्षा मे अधिक रुचि बनाए रखने और बच्चों को शिक्षा के प्रति बसजागरूक करने के उद्देश्य से श्री रामा कन्हैया ग्रुप नालछा द्वारा नोटबुक ,पेन, पेंसिल, चाकलेट और बिस्किट का वितरण किया गया।
नालछा के समाजसेवी मोहनलाल जी शर्मा मुख्य अतिथि मैं कार्यक्रम संपन्न हुआ
संस्था के समस्त स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि श्री मोहनलाल जी शर्मा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री शर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया
प्रथम में शाला के प्रधानाचार्य द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला

मुख्य अतिथि श्री शर्मा जी के करकमलों द्वारा नवीन प्रवेश वाले नह्ने नह्ने बच्चों को शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया।
बच्चे इन शैक्षणिक सामग्री को पाकर बड़े प्रसन्न हुए।
इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य श्री फूलफकिर जी और अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि श्री शर्मा जी द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को अधिक पढाई करके अपने परिवार के साथ साथ अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा की संस्था और संस्था मे पढने वाले बच्चों को शिक्षा गुणवत्ता बडाने मे किसी भी प्रकार की कमी होती है तो उसको मदद की आवश्यकता हो तो श्री रामा कन्हैया ग्रुप नालछा मदद के लिए सदा तत्पर रहेगा
कार्यक्रम के अंत में संस्था के शिक्षक श्री राजेश राठौड़ द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन