Rajendra Devray / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 224
जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश स्तर पर जिला रहा प्रथम स्थान पर
बड़वानी 01 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में दिनांक 19 मार्च 2026 से जल गंगा संवर्धन अभियान का राज्य स्तर पर शुभारंभ किया गया था।

जिला बडवानी अंतर्गत उक्त अभियान को जन आंदोलन के रूप मे परिवर्तित कर 17 विभागो के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं निर्माण कार्याे को पूर्ण किया गया।

अभियान के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन के कुल 5,666 कार्य चिन्हाकिंत किए गए थे जिनमें मुख्यतः अमृत सरोवर तालाब, कूप रिर्चाज, खेत तालाब, चेकडेम/स्टाप डेम मरम्मत एवं कंटूर ट्रेंच इत्यादि कार्य थे। इसी प्रकार नगरीय प्रशासन विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इत्यादि द्वारा भी जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य चिन्हांकित किए गए थे।

विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 1,50,632 कार्य एवं गतिविधियां चिन्हाकिंत की गई थी। अभियान अवधि में चिन्हित लक्ष्य के विरूद्ध कुल 1,61,734 गतिविधियां एवं कार्य पूर्ण कराकर जिला बडवानी एवं जिला पंचायत बडवानी समकित रैंकिंग एवं पंचायतराज एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान पर रहें।

जिले में निम्नानुसार गतिविधियों को पूर्ण कराया गया -
ऽ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग विभाग अंतर्गत कुल 5,666 कार्य पूर्ण किए गए जिनमें मुख्यतः 1,125 खेत तालाब, 3,017 कूप रिचार्ज, 02 अमृत सरोवर एवं अन्य हितग्राहीमूलक एवं सामुदायिक कार्य जैसे निस्तार तालाब, कपिलधारा कूप, निर्मल नीर कूप, कंटूर ट्रेंच, गेबियन स्ट्रक्चर एवं गली प्लग इत्यादि सम्मिलित हैं। प्रधानमत्री कृषि सिचाई योजना अंतर्गत नवीन स्वीकृत परियोजना क्रमांक 5 जनपद पंचायत राजपुर का शुभारंभ भी उक्त अभियान अवधि में किया गया। निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर जिला पंचायत बडवानी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं।
ऽ नगरीय प्रशासन विभाग जिला की समस्त नगरीय निकायो द्वारा वृहद स्तर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन की गतिविधयां आयोजित की गई जिनमें मुख्यतः तालाब, बावड़ी सुधार कार्य, नाले-नालियों की सफाई, रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना इत्यादि सम्मिलित हैं। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदाय 1,695 के लक्ष्य के विरूद्ध कुल 11,426 गतिविधियां की गई।
ऽ कृषि विभाग द्वारा कुल 6 बलराम तालाब निर्माण किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा 815 ड्रीप सिंचाई एवं 107 फल पौंधारोपण किए गए। उक्त अभियान को जन जागरूकता का अभियान बनाने हेतु कुल 70 पानी चौपाल एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य से प्रदाय 860 कार्यों के लक्ष्य के विरूद्ध कुल 998 कार्य पूर्ण किए जाकर 116 प्रतिशत कार्य पूर्ण किए गए।
ऽ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जल संरक्षण के साथ ही जल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए कुल 3,042 शालाओं एवं 1,608 आंगनवाडियों में जल गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। राज्य द्वारा प्रदाय 4,692 कार्यों के लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किए गए।
ऽ वन विभाग द्वारा कंटूर ट्रेंच एवं चेकडेम का वृहद स्तर पर निर्माण कार्य शासन द्वारा प्रदाय 1,35,042 के लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई।
ऽ जन अभियान परिषद द्वारा अभियान में जन भागीदारी सुनश्चित कर 1992 गतिविधयां की गई जिनमें मुख्यतः कलश यात्रा, सामूहिक श्रमदान, कुंआ बावड़ी सफाई एवं गहरीकरण, जल चौपाल एवं संगोष्ठी सम्मिलित हैं।
इस प्रकार माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप जिला बडवानी द्वारा जल संरक्षण को जन अभियान बनाते हुए समेकित रैंकिंग में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन