Fri, 06 Nov 2026
Breaking News
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध |

राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन पहुंचा नागरिकों के द्वार बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर से हुआ शुभारंभ

Rajendra Devray

Rajendra Devray / Fri, Aug 7, 2026 / Post views : 273

बड़वानी जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन पहुंचा नागरिकों के द्वार  बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर से हुआ शुभारंभ
Share:

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर से हुआ शुभारंभ

हर शुक्रवार समर्पित रहेगा जन-संवाद और मौके पर त्वरित समाधान को

जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन पहुंचा नागरिकों के द्वार

बड़वानी 07 अगस्त 2026/सुशासन को सशक्त बनाने और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जन-विश्वास एवं जन-कल्याण को प्राथमिकता देते हुए बड़वानी जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का सफल शुभारंभ शुक्रवार को किया गया है।

प्रथम चरण के अंतर्गत बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर की 20 ग्राम पंचायतों बगुद, बजट्टा खुर्द, भीलखेड़ा, बोरलाय, धनौरा, कसरावद, पिंपरी, पिपलाज, तलून खुर्द एवं तलवाड़ा बुजुर्ग, बड़गांव, बालकुआ,भंडारदा, धमनई, लोनसरा खुर्द, पंचपुला दक्षिण,पंचपुला उत्तर, रेहगुन, सजवानी एवं सजवानी खम में में शिविर आयोजित किए।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन के प्रति कटिबद्धता के साथ प्रत्येक सप्ताह के पंचम दिवस यानी हर शुक्रवार को यह अभियान विशेष रूप से संचालित किया जाएगा। यह दिवस पूर्ण रूप से क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जन संवाद और उद्यम संवाद को समर्पित हैं ।

जिला प्रशासन बड़वानी द्वारा सुशासन को सशक्त बनाने और शासकीय सुविधाओं को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में नोडल अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीम प्रातः बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर के ग्रामों के लिए प्रस्थान किया। अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत 20 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों एवं उनकी टीम द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ, लोकसेवा की प्रदायगी एवं आम जनता की शिकायतों को निराकरण सुनिश्चित किया गया

अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं जन संवाद

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने स्वयं ग्राम पंचायत तलून खुर्द एवं बगुद में आयोजित जन विश्वास शिविर का निरीक्षण किया और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का अवलोकन करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को अविलंब लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए।

बड़वानी एसडीएम श्री भूपेन्द्र रावत ने बोरलाय क्लस्टर के ग्राम बगुद में आयोजित जन विश्वास शिविर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों व हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण हेतु मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।

ग्राम तलून खुर्द में नोडल अधिकारी श्री सुखलाल सोलंकी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं ओपीडी सेवाओं का अवलोकन किया गया। प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक स्तर, मध्याह्न भोजन और शाला परिसर की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।

मौके पर मिले हितग्राहियों को त्वरित लाभ

शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया जा रहा है।

1.तात्कालिक आधार कार्डः- ग्राम पंचायत कसरावद (ग्राम कालीबेडी) निवासी श्री दीपक वास्कले की नन्हीं बेटी का तत्काल आधार कार्ड तैयार कराया गया।

2.फ़ॉर्मर आईडी:- ग्राम बगुद में आयोजित शिविर में किसान श्री पप्पू एवं श्री विजय कालिया की फ़ॉर्मर आईडी सफलतापूर्वक बनाई गई।

3.लाड़ली लक्ष्मी योजनाः- ग्राम पंचायत कसरावद में श्लाड़ली लक्ष्मी योजनाश् के तहत बालिकाओं की आवेदन प्रक्रिया सुगमतापूर्वक संपन्न की गई।

4.सामाजिक सुरक्षा पेंशनः- बालकुआ क्लस्टर की ग्राम पंचायत धमनई में हितग्राही श्री भाव सिंह का सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन कार्य पूर्ण किया गया।

5.आयुष्मान भारत कार्ड एवं संवेदनशीलताः- ग्राम बगुद निवासी श्रीमती अंबिका एवं उनके पति श्री गोपाल का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। वहीं, सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए ग्राम पंचायत पिपलाज में 70 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठ नागरिक श्रीमती गोदावरी जी का आयुष्मान कार्ड बनाने प्रशासनिक टीम स्वयं उनके घर पहुँची।

बड़वानी जिला प्रशासन इस अभियान के माध्यम से लोक सेवाओं को समय-सीमा में उपलब्ध कराने और आमजन के जीवन को सुगम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement